ऑटो पलटा, लड़की देखने बिहिया जा रहे छह जख्मी

आरा : बिहिया थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बिहिया चौरास्ते के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में सैदपुर गांव निवासी पवन कुमार, कंचन कुमारी, बली साह सहित सात लोग शामिल हैं. जबकि अन्य घायलों का इलाज बिहिया में कराया […]
आरा : बिहिया थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बिहिया चौरास्ते के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में सैदपुर गांव निवासी पवन कुमार, कंचन कुमारी, बली साह सहित सात लोग शामिल हैं. जबकि अन्य घायलों का इलाज बिहिया में कराया गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि सैदपुर गांव निवासी चांद किशोर साह के पुत्र पंकज की शादी बक्सर जिले के सिमरी थाना के चांदपाली गांव में तय हुई थी. इसी सिलसिल में वर पक्ष के लोग लड़की देखने बिहिया महथिन माई मंदिर जा रहे थे. तभी चौरास्ते के समीप हादसा के शिकार हो गये. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




