सात सौ पाउच शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2017 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अगिआंव बाजार थाना व हसनबाजार ओपी पुलिस ने शनिवार की रात संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर सुखरौली गांव से 200 एमएल की 694 पाउच देसी शराब बरामद की है. बरामद शराब झारखंड निर्मित बताया जाता है, जिसे धंधेबाजों ने गोइठा के ढेर में छुपा कर रखा था. […]
विज्ञापन
पीरो : अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अगिआंव बाजार थाना व हसनबाजार ओपी पुलिस ने शनिवार की रात संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर सुखरौली गांव से 200 एमएल की 694 पाउच देसी शराब बरामद की है.
बरामद शराब झारखंड निर्मित बताया जाता है, जिसे धंधेबाजों ने गोइठा के ढेर में छुपा कर रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने गोइठा में छुपाकर रखी गयी शराब की इस खेप को बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में सुखरौली गांव निवासी भूषण साह व ठाकुर साह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपितों के गोठौल में ही शराब के पाउच छुपा कर रखे गये थे.
और बरामद शराब उन्हीं के द्वारा छुपाकर रखी गयी थी. हालांकि पुलिस ने शराब बरामदगी के क्रम में गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, जिसे पूछताछ के बाद रिहा किये जाने की खबर है. इस मामले में पुलिस ने उक्त दोनों धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




