पांच लाख की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

Published at :19 Nov 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

पीरो : विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नबीनगर मोहल्ले में छापेमारी कर मामले के आरोपित आजाद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मो बसिरुद्दीन की पत्नी […]

विज्ञापन

पीरो : विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नबीनगर मोहल्ले में छापेमारी कर मामले के आरोपित आजाद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मो बसिरुद्दीन की पत्नी शबाना खातून ने अपने पति को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पीरो के नबीनगर निवासी गफ्फार मंसूरी के पुत्र आजाद मंसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गौरा निवासी बसिरुद्दीन से वीजा व अन्य कागजात के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिये और इसके बाद आरोपित ने नकली वीजा देकर बसिरुद्दीन को मुंबई भी भेज दिया था. मुंबई पहुंचने के बाद बसिरुद्दीन को पता चला कि जो वीजा का दस्तावेज उसे मिला है वह नकली है. ठगी का मामला सामने आने के बाद मो बसिरुद्दीन की पत्नी ने पीरो थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपित की टोह में जुटी हुई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी पीरो थाने में कांड संख्या 115/17 के तहत ठगी का एक मामला दर्ज है, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी. इधर जब आरोपित के अपने घर में मौजूद होने की सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन