किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य को धमकी के बाद जांच शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य लाल मोहर राय को धमकी दिये जाने के मामले में पुलिसिया जांच शुरू कर दी गयी. इसको लेकर उनके मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है. साथ ही नंबर का सत्यापन किया जा रहा है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पूर्व सदस्य […]
विज्ञापन
आरा : किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य लाल मोहर राय को धमकी दिये जाने के मामले में पुलिसिया जांच शुरू कर दी गयी. इसको लेकर उनके मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है. साथ ही नंबर का सत्यापन किया जा रहा है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पूर्व सदस्य द्वारा दिये गये आवेदन की जांच की जा रही है. साथ ही सीडीआर निकालकर नंबर का सत्यापन किया जा रहा है. हालांकि जांच के क्रम में प्रथमदृष्टया मामला पूर्व का विवाद प्रतीत हो रहा है.
घटना के चार दिन बाद भी अपराधी पुलिस पहुंच से दूर : आरा. हत्या कर स्काॅर्पियो लूट के मामले में घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मुख्य अपराधियों को ढूंढ़ने में लगी हुई है. हालांकि अब तक मुख्य अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आया. पुलिस द्वारा जारी किये गये स्क्रेच के आधार पर पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन अब भी मुख्य हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. बता दे कि घटना के बाद एसपी अवकाश कुमार ने इस मामले के उद्भेदन को लेकर एसआइटी टीम का गठन भी किया गया था.
साथ ही कई पुलिस पदाधिकारियों की टीम अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. सनद हो कि मंगलवार की सुबह छह की संख्या में अपराधियों ने स्काॅर्पियो भाड़े पर लेकर बखोरापुर मंदिर दर्शन के लिए चले थे. इसी बीच बड़हरा थाने के मखदुमपुर गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने पहले चालक सौरभ कुमार की हत्या कर दी़
उसके बाद स्कार्पियो लूट कर भाग निकला. इस दौरान अपराधियों ने स्काॅर्पियो चालक सह मालिक के साथी को भी गोली मार कर जख्मी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




