केसों का बोझ नहीं हुआ कम, तो जायेगी थानेदारी

आरा : केसों का बोझ कम नहीं करनेवाले थानेदारों को थानेदारी से बेदखल किया जायेगा. इसको लेकर एसपी व पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने नाराजगी जतायी है व बढ़ते केस के दबाव को कम करने का फरमान जारी किया है. हर हाल में कांडों का निष्पादन त्वरित गति से करने, वरना कार्रवाई के लिए तैयार […]
आरा : केसों का बोझ कम नहीं करनेवाले थानेदारों को थानेदारी से बेदखल किया जायेगा. इसको लेकर एसपी व पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने नाराजगी जतायी है व बढ़ते केस के दबाव को कम करने का फरमान जारी किया है. हर हाल में कांडों का निष्पादन त्वरित गति से करने, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
कांडों के निष्पादन के लिए थानावार समीक्षा की जा रही है. हर बिंदु पर समीक्षा के उपरांत अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया जा रहा है. बता दें कि एसपी अवकाश कुमार ने अक्तूबर माह में प्रतिवेदित हुए कांडों की समीक्षा की, तो निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले थानेदारों की क्लास भी लगायी. साथ ही त्वरित गति से निष्पादन करने का समय निर्धारित किया है. इसके तहत सभी थानेदार जल्द-से-जल्द मामलों का निष्पादन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




