एमडीएम के लिए छात्र-छात्राओं ने लगायी कतार, हुए निराश

बिहिया : सरकार द्वारा विद्यालयों में चलायी जा रही एमडीएम योजना बच्चों को किस कदर विद्यालय की ओर खींच लाती है इसकी बानगी बिहिया प्रखंड की फिनगी पंचायत स्थित प्रायोगिक मध्य विद्यालय में देखने को मिली. लंच के समय छात्र-छात्राओं को जैसे ही यह सूचना मिली कि आज एमडीएम नहीं बना है, देखते ही देखते […]
बिहिया : सरकार द्वारा विद्यालयों में चलायी जा रही एमडीएम योजना बच्चों को किस कदर विद्यालय की ओर खींच लाती है इसकी बानगी बिहिया प्रखंड की फिनगी पंचायत स्थित प्रायोगिक मध्य विद्यालय में देखने को मिली. लंच के समय छात्र-छात्राओं को जैसे ही यह सूचना मिली कि आज एमडीएम नहीं बना है, देखते ही देखते विद्यालय परिसर बच्चों से खाली हो गया. प्रभात खबर की टीम जब विद्यालय में बुधवार की दोपहर लगभग 12.30 में पहुंची, तो पाया कि विद्यालय में कक्षाएं तो संचालित हो रही हैं,
परंतु विद्यालय के रसोई घर में ताला लटका हुआ है. प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार के संबंध में बताया गया कि वे विद्यालय के कार्य से डीईओ कार्यालय आरा गये हुए हैं. वहीं, एमडीएम के संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय के मध्याह्न भोजन के प्रभारी शिक्षक शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि चावल के अभाव में विद्यालय में आज एमडीएम नहीं बना है. बताया गया कि विद्यालय में चावल समाप्ति के पूर्व ही दो-दो बार प्रखंड मध्याह्न भोजन साधनसेवी को सूचित किया गया था, बावजूद विद्यालय को चावल उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे मध्याह्न भोजन बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




