बाइक सवार ने बच्चे को रौंदा, मौत

चांदी : थाना क्षेत्र के हरदास टोला में नासरीगंज-सकड्डी पथ पर नशे में धुत एक बाइक सवार ने बुधवार की देर शाम आठ वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी. गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गयी. हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया. हालांकि घटना के […]
चांदी : थाना क्षेत्र के हरदास टोला में नासरीगंज-सकड्डी पथ पर नशे में धुत एक बाइक सवार ने बुधवार की देर शाम आठ वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी. गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गयी. हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया. हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया.बाइक के धक्के से मृत बच्चे की पहचान हरदास टोला निवासी श्री किशुन यादव के आठ वर्षीय पुत्र रोहित के रूप में की गयी. वहीं बाइक सवार की पहचान पटना जिले के बिहटा थाने के बिंदौल निवासी हरेंद्र शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र पिंटू शर्मा के रूप में की गयी. बाइक के धक्के से बुरी तरह जख्मी बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया गया. धक्का मारने के बाद नशे में धुत बाइक सवार खुद भी चोटिल हो गया.
स्थानीय थाने द्वारा उसे पीएचसी कोईलवर लाया गया, जहां मेडिकल जांच के क्रम में डॉक्टर द्वारा उसके शराब पीने की पुष्टि की गयी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी. वहीं, चांदी थानाध्यक्ष ने सदर अस्पताल जाकर मृत बच्चे का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




