शाहाबाद को प्रमंडल बनाने के लिए उठी मांग

आरा : नीतीश सरकार प्रदेश में विकास के नये आयाम गढ़ रही है. हर क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया काफी तेज है. विधि-व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी हो रही है. न्याय के साथ की यात्रा जारी है. उक्त बातें सांस्कृतिक भवन में जदयू द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश […]
आरा : नीतीश सरकार प्रदेश में विकास के नये आयाम गढ़ रही है. हर क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया काफी तेज है. विधि-व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी हो रही है. न्याय के साथ की यात्रा जारी है. उक्त बातें सांस्कृतिक भवन में जदयू द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कही.
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शाहाबाद को प्रमंडल बनाने की मांग जोर शोर से उठायी. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी आगे बढ़ रहा है. सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली सहित सभी क्षेत्रों में विकास के काफी कार्य किये गये हैं. गांवों तक विकास की धारा बह रही है. गली-नाली, हर घर नल का जल योजना के तहत काफी काम किये गये हैं. वहीं राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि बिहार के सामाजिक परिवर्तन का मौन क्रांति हो रहा है.
जबकि परिवहन मंत्री संतोष निराला ने परिवहन के क्षेत्र में किये गये विकास की चर्चा करते हुए कहा कि इससे लोगों को काफी लाभ हो रहा है. प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. सम्मेलन को पूर्व सांसद मीना सिंह तथा विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने भी संबोधित किया. वहीं अंजूम आरा ने महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव की चर्चा की. इस अवसर पर श्रीराम महतो, अरुण प्रताप, महमूद अंसारी, जयशंकर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अमित केसरी, प्रिंस सिंह बजरंगी, सुधांशु सिंह, दुर्गा पटेल, धर्मेंद्र यादव, फिरोजा खातून, हरेंद्र यादव, जय प्रकाश चौधरी, मनजी चौधरी, किरण देवी, डॉ अकबर अली, रामदयाल सिंह, राकेश रंजन पुतुल, अविनाश राव, सुशील टाइगर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




