सोनपुर मेले से लौट रहा युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी

आरा : पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. उसकी पहचान चरपोखरी थाने के हरेंद्र सिंह के पुत्र रजनीश सिंह के रूप में हुई है. जख्मी युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. हालांकि जीआरपी इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है. बताया जा रहा है कि युवक सोनपुर […]
आरा : पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. उसकी पहचान चरपोखरी थाने के हरेंद्र सिंह के पुत्र रजनीश सिंह के रूप में हुई है. जख्मी युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. हालांकि जीआरपी इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है. बताया जा रहा है कि युवक सोनपुर मेला घूमने के लिए दो दिन पहले गया था.
लौटने के क्रम में दानापुर से ट्रेन पर सवार हुआ. संतुलन बिगड़ने की वजह से कुल्हड़िया व जमीरा हॉल्ट के बीच चलती ट्रेन से गिर गया. ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




