स्टांप वेंडरों की मनमानी से सरकारी कार्य बाधित

आरा : स्टांप वेंडरों की मनमानी से जिले के लोग परेशान तो हैं ही, सरकारी कार्यों में भी बाधा आ रही है. वेंडरों द्वारा अधिक दाम लेकर स्टांप दिया जा रहा है, परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे स्टांप वेंडरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. स्टांप बिक्री में हो रही […]
आरा : स्टांप वेंडरों की मनमानी से जिले के लोग परेशान तो हैं ही, सरकारी कार्यों में भी बाधा आ रही है. वेंडरों द्वारा अधिक दाम लेकर स्टांप दिया जा रहा है, परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे स्टांप वेंडरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. स्टांप बिक्री में हो रही गड़बड़ी को लेकर सुनील दत्त सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी,
जिसमें वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है, लेकिन स्टांप वेंडरों द्वारा कुशासन का वातावरण बनाया जा रहा है. प्रशासन के कैंपस में ही स्टांप एवं टिकट की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है. बैठक में रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिन्हा, अजीत रंजन कुमार, देवनंद पांडेय, दुर्ग विजय सिंह, लालबाबू प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




