स्टांप वेंडरों की मनमानी से सरकारी कार्य बाधित

Published at :15 Nov 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
स्टांप वेंडरों की मनमानी से सरकारी कार्य बाधित

आरा : स्टांप वेंडरों की मनमानी से जिले के लोग परेशान तो हैं ही, सरकारी कार्यों में भी बाधा आ रही है. वेंडरों द्वारा अधिक दाम लेकर स्टांप दिया जा रहा है, परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे स्टांप वेंडरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. स्टांप बिक्री में हो रही […]

विज्ञापन

आरा : स्टांप वेंडरों की मनमानी से जिले के लोग परेशान तो हैं ही, सरकारी कार्यों में भी बाधा आ रही है. वेंडरों द्वारा अधिक दाम लेकर स्टांप दिया जा रहा है, परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे स्टांप वेंडरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. स्टांप बिक्री में हो रही गड़बड़ी को लेकर सुनील दत्त सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी,

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है, लेकिन स्टांप वेंडरों द्वारा कुशासन का वातावरण बनाया जा रहा है. प्रशासन के कैंपस में ही स्टांप एवं टिकट की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है. बैठक में रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिन्हा, अजीत रंजन कुमार, देवनंद पांडेय, दुर्ग विजय सिंह, लालबाबू प्रसाद आदि मौजूद थे.

कितने में मिल रहा है स्टांप
50 रुपये का स्टांप 70 रुपये में
100 रुपये का स्टांप 150 से 200 रुपये में
10 रुपये का टिकट 15 रुपये में
20 रुपये का टिकट 25 रुपये में
एक रुपये का टिकट दो रुपये में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन