नोटबंदी पर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने

Published at :09 Nov 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी पर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने

आरा : केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा के एक वर्ष पूरे होने पर जिले में विरोधी दलों ने कहीं जुलूस निकाला, तो कहीं नुक्कड़ सभा के माध्यम से विरोध किया. विरोध- प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा व हम के कार्यकर्ता प्रमुख थे. इसे लेकर नगर में काफी गहमा-गहमी रही. जुलूस के दौरान […]

विज्ञापन
आरा : केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा के एक वर्ष पूरे होने पर जिले में विरोधी दलों ने कहीं जुलूस निकाला, तो कहीं नुक्कड़ सभा के माध्यम से विरोध किया. विरोध- प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा व हम के कार्यकर्ता प्रमुख थे. इसे लेकर नगर में काफी गहमा-गहमी रही. जुलूस के दौरान सड़कों पर जगह-जगह यातायात की व्यवस्था काफी प्रभावित रही. राजद द्वारा जिलाध्यक्ष हरिनारायण सिंह की अध्यक्षता में नोटबंदी व जीएसटी के विरुद्ध जेपी प्रतिमा से जुलूस निकाला गया, जो कृषि भवन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.
इस अवसर पर संदेश विधायक अरुण यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसान व युवा विरोधी है. वहीं विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है.
जबकि विधायक राहुल तिवारी ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. वहीं विधायक अनवर आलम ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों व दलितों को परेशान होना पड़ा. इस अवसर पर पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, मुकेश यादव, अदीन रिजवी, गजेंद्र यादव, आरती देवी, रीता देवी, सुरेश पासवान, सुरेश विश्वकर्मा, महेश सिंह यादव, मनोज सिंह आदि थे. वहीं नगर राजद के अध्यक्ष ओम प्रकाश मुन्ना की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा नोटबंदी के विरुद्ध स्टेशन, नवादा चौक सहित कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा वक्ताओं ने नोटबंदी के विरोध में लोगों को जागरूक किया.
विधायक अनवर आलम ने नोटबंदी को गरीब विरोधी बताया. मौके पर सुरेश विश्वकर्मा, अरुण सिंह यादव, कमलेश यादव, महफूज आलम आदि शामिल थे. वहीं पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता में काला दिवस मनाया गया. इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी जनता के लिए काफी कष्टदायक साबित हुआ. वहीं धनंजय यादव ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी करके तथा जन-धन योजना के तहत गरीबों का खाता खुलवाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है.
कार्यक्रम में राजू यादव, शैलेंद्र राम, रवि सागर, मनीष भास्कर, पिंटू यादव, ददन यादव, रामसकल सिंह भोजपुरिया आदि थे. राजद नेता ओम प्रकाश मुन्ना के नेतृत्व मे मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो धरहरा से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह मैदान पहुंचा.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को काफी परेशानी हुई. उपस्थित लोगों में मदन राय, सियाराम राय, भोला महतो, दिलीप शर्मा, विजय यादव, धीरज यादव, राजेंद्र शर्मा आदि थे. राजद किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसकल सिंह भोजपुरिया के नेतृत्व में नोटबंदी की वर्षगांठ पर काला दिवस मनाया गया तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. श्री भोजपुरिया ने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्र, एक बाजार के नाम पर जीएसटी लगाकर अर्थव्यवस्था को बैकफुट पर ला दिया है. कार्यक्रम में सुदर्शन यादव, सर्वानंद राय, नसीम अंसारी, बीरेंद्र राय, श्रीभगवान प्रसाद, विजय कुमार पासवान, बबन पंडित आदि थे.
कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस
नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर शहीद भवन से जुलूस निकाला. जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय के समक्ष सभा में तब्दील हो गया.
सभा में प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ शशि भूषण पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत वर्ष नोटबंदी लगाकर पांच सौ और एक हजार के नोट को अचानक बंद कर दिया था. इस तुगलकी फरमान से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी. वहीं त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि बिना अर्थशास्त्री की सलाह के नोटबंदी की घोषणा कर अर्थव्यवस्था को गर्त में ढकेल दिया.
सभा को शिव कुमार सिंह, सत्यप्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, अशोक राम, फजलु रहमान, श्रीधर तिवारी, मोहन दुबे, प्रो बलिराज ठाकुर, आशुतोष ठाकुर, अरविंद सिंह, हरगोविंद ओझा आदि थे.
आप ने पीएम का फूंका पुतला
आरा. नोटबंदी की असफलता के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भी स्टेशन परिसर में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध किया.वक्ताओं ने कहा कि एक साल पूर्व मनमाने ढंग से सरकार ने नोटबंदी का बेतुका निर्णय लिया था और कहा था कि इससे कालेधन पर रोक लगेगी.
नक्सलवाद और आतंकवाद की समस्या खत्म हो जायेगी, लेकिन बदले में जनता को महीनों लाइन में रहकर अपनी जान गंवानी पड़ी. बच्चों का एडमिशन नहीं हो पाया. बच्चियों की शादियां रुक गयी और देश में भयंकर आर्थिक मंदी व बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है. कार्यक्रम में कृष्ण मोहन ठाकुर, रवि शंकर सिंह, गोरखनाथ अकेला, दीपक कुमार, संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार रंजीत बहादुर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन