आरटीपीएस कर्मियों को बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों ने कहा, अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही से कामकाज हो रहा बाधित शिकायत करने पर नहीं हो रही कार्रवाई, अधिकारियों के आश्वासन मामला हुआ शांत तरारी : समय पर काम नहीं होने से आक्रोशित आवेदकों ने सोमवार को आरटीपीएस कर्मियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया. हंगामा होने से अंचल कार्यालय में घंटों अफरातफरी […]
विज्ञापन
लोगों ने कहा, अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही से कामकाज हो रहा बाधित
शिकायत करने पर नहीं हो रही कार्रवाई, अधिकारियों के आश्वासन मामला हुआ शांत
तरारी : समय पर काम नहीं होने से आक्रोशित आवेदकों ने सोमवार को आरटीपीएस कर्मियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया. हंगामा होने से अंचल कार्यालय में घंटों अफरातफरी मची रही और सभी कामकाज ठप हो गया. आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे सीओ जयप्रकाश मिश्रा के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. हंगामा करनेवाले लोगों का कहना था
कि अंचल कार्यालय से कोई भी काम समय पर नहीं होता है. कर्मियों द्वारा जमकर मनमानी की जाती है. मनमानी के चलते जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के बिना कई अभ्यर्थियों की प्रतियोगी परीक्षा छूट जाती है. इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. लोग दूर-दराज के इलाके से अपने काम लेकर आरटीपीएस काउंटर पर आते हैं, लेकिन समय पर कर्मियों के नहीं आने से लोगों के जरूरी कागजात नहीं हो पाता है.
इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समय पर कागजात नहीं मिलने के कारण लोग प्रतियोगी परीक्षा की फाॅर्म तक नहीं भर पाते हैं. हंगामे में रंजीत कुमार, सोनू कुमार, आयुष कुमार, मुरली कुमार, विकास पांडेय, सोनू सिंह, प्रीतम पांडेय, आकाश, आलोक, रोहित, ममता, प्रेमलता, ममता, पूजा सहित सैकड़ों आवेदक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




