पुलिस ने चलाया अभियान, 14 हजार लीटर शराब की नष्ट

Published at :06 Nov 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया अभियान, 14 हजार लीटर शराब की नष्ट

15 दिनों के भीतर दूसरी कार्रवाई, शराब कारोबारियों में दहशत सोन के बीचोबीच तरेंगना टोक पर चलाया अभियान आरा : भोजपुर व पटना के बीच स्थित सोन नदी के बीचोबीच तरेगना टोक गांव में भोजपुर पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें तरेंगना टोक से 14 हजार लीटर शराब बरामद की गयी, जिसे […]

विज्ञापन
15 दिनों के भीतर दूसरी कार्रवाई, शराब कारोबारियों में दहशत
सोन के बीचोबीच तरेंगना टोक पर चलाया अभियान
आरा : भोजपुर व पटना के बीच स्थित सोन नदी के बीचोबीच तरेगना टोक गांव में भोजपुर पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें तरेंगना टोक से 14 हजार लीटर शराब बरामद की गयी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गये. इस दौरान पुलिस ने तरेंगना टोक गांव में चल रहे सात अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. शराब के खिलाफ अभियान में कई थाना की पुलिस शामिल थी.
कोइलवर सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में कोइलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी, चांदी थानाध्यक्ष जेपी राय दलबल के साथ तरेंगना टोक पहुंचे, जहां छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गयी. 15 दिनों के भीतर पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है. 15 दिन पहले भी इसी तरेंगना टोक से पुलिस ने कई भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 22 हजार लीटर शराब बरामद की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन