आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट

Published at :02 Nov 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट

हादसा. दालमोट फैक्टरी में तेल के बाॅयलर में लीकेज होने से हुई घटना दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू, मची रही अफरा-तफरी बिहिया : प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की दोपहर भीषण आग लगने की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना के दौरान फैक्टरी में […]

विज्ञापन

हादसा. दालमोट फैक्टरी में तेल के बाॅयलर में लीकेज होने से हुई घटना

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू, मची रही अफरा-तफरी
बिहिया : प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की दोपहर भीषण आग लगने की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना के दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे मजदूर किसी प्रकार बाहर निकलने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसान फूड प्रोडक्ट नामक दालमोट फैक्टरी में दालमोट बनाने वाले तेल के एक बायलर में लीकेज होने लगा, जिससे आग लग गयी. बताया जाता है कि इस दौरान आग ने अन्य तेल बायलर को भी अपनी चपेट में ले ली, जिससे देखते- ही- देखते आग ने भीषण रूप ले लिया.
आग के भयंकर रूप धारण करते ही मजदूरों में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गयी और वे बाहर की ओर भाग निकले जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इस दौरान स्थानीय
स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा परंतु आग ने
विकराल रूप धारण कर लिया था. बाद में सूचना पाकर जगदीशपुर से
फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिहिया
पहुंची, तब जाकर आग पर काबू
पाया जा सका. जानकारी के अनुसार घटना में कई मशीनों व कच्चे माल समेल लगभग ढाई लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि बिहिया स्थित बियाडा
औद्योगिक क्षेत्रों में कई बड़ी-बड़ी फैक्टरियां संचालित होती हैं परंतु कई फैक्टरियों में सुरक्षा के मानक नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिससे अक्सर ही घटना होने की संभावना बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन