10 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाये गये फेरे, मिलेगी राहत

Published at :02 Nov 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
10 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाये गये फेरे, मिलेगी राहत

आरा : पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से खुलनेवाली 10 स्पेशल ट्रेनों के चलने के दिनों में रेलवे द्वारा विस्तार किया गया है. पटना-दिल्ली व दरभंगा-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जाने से यात्रियों को काफी राहत होगी, क्योंकि देश के प्रमुख शहरों में जाने वाली रूटीन ट्रेनों में अब भी जगह नहीं मिल पा […]

विज्ञापन

आरा : पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से खुलनेवाली 10 स्पेशल ट्रेनों के चलने के दिनों में रेलवे द्वारा विस्तार किया गया है. पटना-दिल्ली व दरभंगा-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जाने से यात्रियों को काफी राहत होगी, क्योंकि देश के प्रमुख शहरों में जाने वाली रूटीन ट्रेनों में अब भी जगह नहीं मिल पा रही है. ऐसे में टिकट के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे है. रिजर्वेशन काउंटर पर एक दिन पहले से ही लोगों की लाइन लग जा रही है. इसके बाद भी कन्फर्म टिकट लोगों के हाथ नहीं आ रहा है.

ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को राहत होगी.

इन ट्रेनों के बढ़ाये गये फेरे : रेलवे की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक गाड़ी संख्या 04405/04406 नयी दिल्ली-पटना सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन तीन फेरे लगायेगी. यह ट्रेन दिल्ली से दो, छह व नौ नवंबर को चलेगी. गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, बक्सर, आरा रुकते हुए दरभंगा जायेगी. वापसी में तीन, सात व 10 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली जायेगी.
गाड़ी संख्या 04206 लखनऊ से छह नवंबर को खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन कोलकाता से सात नवंबर को चलेगी. यह ट्रेन एक फेरे ही चलेगी. अपेक्षा के मुताबिक इस ट्रेन को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं. 04004 आनंद विहार-पटना स्पेशल चार व सात को आनंद विहार से व पटना से गाड़ी संख्या 04003 को पांच व आठ को दिल्ली जायेगी. 04041 जयनगर-आनंद विहार दो, छह व नौ नवंबर को जयनगर से व आनंद विहार से एक, पांच व आठ नवंबर को खुलेगी. कुल 10 ट्रेनों का रेलवे द्वारा विस्तार किया गया है. रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों के चलाये जाने से बंचिग की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों को चलाना कंट्रोल के लिए काफी चुनौती बन जाती है.
कई स्पेशल ट्रेनों को तो यात्री ही नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में इन ट्रेनों को बंद कर दिया गया, लेकिन उत्तर बिहार से आनेवाली ट्रेनों के चलने के दिनों में विस्तार किया गया है. रेलवे का मानना है कि उत्तर बिहार से आनेवाली स्पेशल ट्रेनों में अब भी यात्री मिल रहे हैं. इधर, स्पेशल ट्रेनों के चक्कर में पैसेंजर ट्रेनों का बुरा हाल हो जा रहा है. प्लेटफाॅर्म खाली होने के इंतजार में छोटे रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ा कर दिया जाता है. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन