वर्चस्व को लेकर युवक को गोलियों से भूना वारदात . जमुआंव के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Published at :22 Sep 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर युवक को गोलियों से भूना वारदात . जमुआंव के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

गुरुवार को घर से बुलाकर सीने में दाग दीं सात गोलियां दो गुटों के बीच पूर्व से चला आ रहा है वर्चस्व को लेकर विवाद आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुरुवार को वर्चस्व को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही […]

विज्ञापन

गुरुवार को घर से बुलाकर सीने में दाग दीं सात गोलियां

दो गुटों के बीच पूर्व से चला आ रहा है वर्चस्व को लेकर विवाद
आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुरुवार को वर्चस्व को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. युवक को सात गोली मारी गयी है. घर से बुलाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है. मृतक बेलाउर गांव निवासी अमरजीत चौधरी बताया जाता है, जो स्व जितेंद्र चौधरी का पुत्र है. घटना की जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से सात खोखा भी बरामद किया है. घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अमरजीत के मोबाइल पर फोन आया था, जिसके बाद वह बाइक लेकर अपने घर से जमुआंव रोड की तरफ निकला, जिसके बाद गिट्टी प्लांट से कुछ ही दूरी पर हथियार बंद अपराधियों ने उसे गोली मार कर मौत की नींद सुला दी. बेलाउर गांव में पूर्व से ही वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. इस वर्चस्व की लड़ाई में दर्जन भर से अधिक जानें जा चुकी हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष उदवंतनगर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. उनकी पहचान की जा रही है. प्रथमदृष्टया घटना वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन