पांच हथियार तस्कर धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता . गिरफ्तार तस्करों के बताये हुलिये पर हो रही छापेमारी मुफस्सिल थाने के बखरिया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा रिवाॅल्वर, पिस्टल, एसएलआर की गोली के साथ दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने बरामद किया आरा : भोजपुर पुलिस हथियार तस्करी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया […]
विज्ञापन
सफलता . गिरफ्तार तस्करों के बताये हुलिये पर हो रही छापेमारी
मुफस्सिल थाने के बखरिया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
रिवाॅल्वर, पिस्टल, एसएलआर की गोली के साथ दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने बरामद किया
आरा : भोजपुर पुलिस हथियार तस्करी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपितों के पास से रिवाॅल्वर, पिस्टल, एसएलआर की गोली के साथ दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाने के बखरिया गांव के बगीचे में कुछ लोग हथियार के साथ बैठे हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की.
सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुफस्सिल श्रीकांत, नवादा इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, डीआइयू प्रभारी कुमार सौरभ, धोबहां ओपी अध्यक्ष सचिन देव एवं सशस्त्र बल को शामिल कर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. एसपी के निर्देश के आलोक में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बखरिया गांव के बगीचे में छापेमारी की गयी. जहां से दो मोटरसाइकिल के साथ चार व्यक्ति बैठे मिले. पुलिस को देखकर सभी आरोपित भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. पकड़े गये अपराधियों में बखरिया गांव निवासी प्रिंस कुमार, मानपुर निवासी प्रदीप कुमार, घोरा देई के विवेक कुमार सिंह एवं अम्मा निवासी राजू पंडित शामिल हैं. दो मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया है.
इनलोगों के पास से मिले हथियार : पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर प्रिंस कुमार के पास से 0.38 एमएम की तीन गोली, लोडेड रिवाॅल्वर, प्रदीप कुमार के पास से पेन पिस्टल, विवेक सिंह के पास से तीन एसएलआर की गोली एवं राजू पंडित के पास से 0.32 एमएम की दो गोली बरामद की. पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही पर इनके घर की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में प्रिंस कुमार के घर से 7.65 एमएम का तीन मैगजीन, 7.65 एमएम गोली का 14 खोखा, एक 0.38 का खोखा, 3.03 का एक गोली एवं 12 बोर की तीन गोली बरामद हुई. इनलोगों के द्वारा अपने सहयोगी के बारे में भी पूछताछ के बारे में भी बताया गया,
जिसके बाद नवादा निवासी मिथुन सिंह को आरा नवादा पोस्टऑफिस के पास से पकड़ा गया. तलाशी लेने पर मिथुन के पास नौ एमएम का पिस्टल लोडेड तीन गोली के साथ बरामद किया गया है. मिथुन कुमार के घर की तलाशी भी ली गयी, जहां से 3.15 एमएम की गोली का खोखा बरामद किया गया. इन लोगों के द्वारा बताया गया कि ये लोग हथियार के खरीद बिक्री का काम करते हैं.
जब्त मोबाइल से बाकी तस्करों की होगी पहचान : पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किया है. इसमें हथियार खरीद व बिक्री करनेवालों का राज छिपा हुआ है. पुलिस का दावा है कि मोबाइल के सीडीआर से कई अपराधियों को भी पकड़ा जायेगा. किन-किन लोगों से इन सबों की बात होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




