सीसीटीवी से होगी शहर की निगरानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार नगर में सीसीटीवी कैमरा लगने की शुरुआत हो गयी है. नगर में घट रही अापराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की काफी जोरों से थी. इसके लिए नगर निगम द्वारा योजना तैयार की गयी. योजना के अनुसार नगर में विज्ञापन करने वाली […]
विज्ञापन
आरा : पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार नगर में सीसीटीवी कैमरा लगने की शुरुआत हो गयी है. नगर में घट रही अापराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की काफी जोरों से थी. इसके लिए नगर निगम द्वारा योजना तैयार की गयी. योजना के अनुसार नगर में विज्ञापन करने वाली कंपनियों द्वारा ही सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना था. जिस जगह पर कंपनी द्वारा प्रचार के लिए बोर्ड लगाया जायेगा, वहीं पर सीसीटीवी कैमरे भी कंपनी द्वारा लगाये जायेंगे.
एसपी कार्यालय से होगा नियंत्रण
नगर में 30 सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. इसका नियंत्रण एसपी कार्यालय से होगा. आगामी तीन माह में सभी सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे.
सीसीटीवी कैमरा लगाने की हुई शुरुआत
हर घटना होगी कैमरे में कैद
एसपी कार्यालय से होगी मॉनीटरिंग
जज कोठी मोड़ से हुई शुरुआत
जज कोठी मोड़ से कैमरा लगाने की शुरुआत शुक्रवार से कर दी गयी. इसके लिए विशेष रूप से प्लींथ का निर्माण पूरा कर दिया गया. इसके साथ ही शिवगंज चौराहे पर भी प्लींथ निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया. इसे लेकर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि यूनिटेक कंपनी द्वारा इसकी शुरुआत की गयी. कंपनी अपने प्रचार के लिए बोर्ड लगवायेगी. उसी बोर्ड में सीसीटीवी कैमरा भी लगवायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




