कोइलवर में करेंट से युवक की गयी जान

आरा/कोइलवर : कोइलवर थाने के महादेवचक गांव में करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान कोइलवर थाने के महादेवचक निवासी राजकिशोर भगत के 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना भगत के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना छत पर भींगा कपड़ा सुखाने गया था. इसी दौरान छत के बगल से […]
आरा/कोइलवर : कोइलवर थाने के महादेवचक गांव में करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान कोइलवर थाने के महादेवचक निवासी राजकिशोर भगत के 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना भगत के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना छत पर भींगा कपड़ा सुखाने गया था. इसी दौरान छत के बगल से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया.
इससे वह बुरी तरह से झुलस गया. घर के लोगों द्वारा जब तक तार से हटाया जाता, उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया. चारों तरफ रोने की आवाज से पूरा माहौल गमगीन हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर घटना की छानबीन की. वहीं, जिला पर्षद की अध्यक्ष आरती देवी ने सामाजिक सुरक्षा के तहत मृतक की पत्नी को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




