मौसम व बवाल से नहीं चलीं 4200 ट्रेनें

आरा : रेलवे इतिहास में इस साल सबसे ज्यादा ट्रेनें रद्द व डायवर्ट हुई हैं. इस साल अब तक करीब 42 सौ ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया जा चुका है. वहीं दानापुर डिवीजन में मई तक 8425 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चली है. इसमें से चेनपुलिंग के कारण 311 ट्रेनें प्रभावित भी […]
आरा : रेलवे इतिहास में इस साल सबसे ज्यादा ट्रेनें रद्द व डायवर्ट हुई हैं. इस साल अब तक करीब 42 सौ ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया जा चुका है. वहीं दानापुर डिवीजन में मई तक 8425 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चली है. इसमें से चेनपुलिंग के कारण 311 ट्रेनें प्रभावित भी हुई है. डायरेक्ट चेनपुलिंग के कारण 239 ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है.
चेनपुलिंग की वजह से 72 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. लंबे समय से रेलवे लाइन को बेहतर तरीके से दुरुस्त करने का काम नहीं हुआ था. इसके कारण रेल पटरियों की स्थिति सही नहीं थी. ट्रेनें सही तरीके से नहीं चल पा रही थी. ऐसे में रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लगाकर रेलवे पटरी की मरम्मत व नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया गया, जिसके कारण जून माह तक 954 ट्रेनों को रद्द किया गया था. वहीं विरोध प्रदर्शन के कारण 121 ट्रेनों को रद्द किया गया व 102 ट्रेनों के चलने के रास्ते बदले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










