ज्वेलर्स की दो दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Published at :27 Aug 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दो दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी

पीरो : हसनबाजार में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ओमप्रकाश नामक दुकानदार की ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ 12 हजार नकदी और सोने-चांदी के गहने समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इसके बाद बगल में अवस्थित योगेंद्र प्रसाद के ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ चोर दुकान के अंदर घुस […]

विज्ञापन

पीरो : हसनबाजार में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ओमप्रकाश नामक दुकानदार की ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ 12 हजार नकदी और सोने-चांदी के गहने समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इसके बाद बगल में अवस्थित योगेंद्र प्रसाद के ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ चोर दुकान के अंदर घुस गये.

हालांकि योगेंद्र प्रसाद की दुकान के दो दरवाजों का ताला तोड़ने के बाद इस दुकान में घुसे चोर दुकान में रखे अलमारी को नहीं तोड़ पाये. अलमारी का ताला नहीं तोड़ पाने के कारण चोर इस दुकान में चोरी करने में सफल नहीं हो पाये. शनिवार की सुबह चोरी की इस घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित दुकानदार की ओर से हसनबाजार ओपी में लिखित आवेदन दिया है. एक ही रात दो दुकानों का ताला टूटने की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन