छापेमारी में 20 भट्ठियां नष्ट

Published at :27 Aug 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 20 भट्ठियां नष्ट

कोईलवर : सूबे में प्रतिबंधित शराब को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के आदेश पर कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौधा टापू पर कोईलवर, बड़हरा व चांदी पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान शनिवार की सुबह 4 बजे शुरू हुआ. छापेमारी में कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज सैनी, बड़हरा प्रभारी मनोज कुमार, चांदी थानाप्रभारी जेपी […]

विज्ञापन

कोईलवर : सूबे में प्रतिबंधित शराब को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के आदेश पर कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौधा टापू पर कोईलवर, बड़हरा व चांदी पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान शनिवार की सुबह 4 बजे शुरू हुआ. छापेमारी में कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज सैनी, बड़हरा प्रभारी मनोज कुमार, चांदी थानाप्रभारी जेपी राय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल सुरौंधा टापू पर पहुंचे. अलग-अलग टीम बनाकर 10 घंटे तक छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 हजार लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब, सड़ा हुआ जावा महुआ जब्त किया. वहीं 20 शराब की भठ्ठियां ध्वस्त की गयीं. हालांकि पुलिस आने की सूचना से पहले ही धंधेबाज गये थे.

शराब के धंधेबाज सहित तीन गिरफ्तार : उदवंतनगर. थाना क्षेत्र के कसाप गांव में स्थानीय पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं मारपीट मामले में दो अन्य को भी दबोचा. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कसाप गांव निवासी राजू बैठा को 20 पाउच अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
राजू के खिलाफ शराब बेचने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. वहीं सोनपुरा पंचायत के जैतपुर गांव से मारपीट का नामजद लाला मियां सहित दो को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन