फंसा रहा था टोका, करेंट से हो गयी मौत

आरा/गड़हनी. गड़हनी प्रखंड के चरपोखरी थाने के बालबांध गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. मृतक बालबांध गांव निवासी शालिक पासवान का 20 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान बताया जाता है. घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने […]
आरा/गड़हनी. गड़हनी प्रखंड के चरपोखरी थाने के बालबांध गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. मृतक बालबांध गांव निवासी शालिक पासवान का 20 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान बताया जाता है. घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने छत पर चढ़ कर बिजली के तार में टोका फंसा रहा था. बारिश की वजह से छत गिला था. इसी क्रम में अर्थिंग के तार से सट गया और बुरी तरह झुलस गया.
इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. नयी-नवेली दुल्हन से लेकर परिवार के सभी सदस्य रोने लगे. परिजनों के चीत्कार से आसपास के लोग जुट गये और ढाढ़स बंधाने लगे. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










