हत्या के बाद गांव में मच गया कोहराम

पीरो : हत्या की वारदात के बाद अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरों गांव में सोमवार की रात में ही कोहराम मच गया. छोटे भाई की हत्या कर भाग रहे बड़े भाई को लोगों ने देखा तो बात कुछ समझ में नहीं आयी. घटना को अंजाम देने के बाद छत से कूद कर भागने के […]
पीरो : हत्या की वारदात के बाद अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरों गांव में सोमवार की रात में ही कोहराम मच गया. छोटे भाई की हत्या कर भाग रहे बड़े भाई को लोगों ने देखा तो बात कुछ समझ में नहीं आयी. घटना को अंजाम देने के बाद छत से कूद कर भागने के दौरान आसपास के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो लोगों ने शोर मचाना शुरू किया
लेकिन तब तक संतोष भाग निकला. पूरा गांव घर से बाहर निकल गया था. छत पर लोगों ने जाकर देखा तो संतोष का छोटा भाई मरा पड़ा था और छत पर चारों तरफ खून फैला हुआ था. परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो रोना- पिटना शुरू हो गया. बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. शव की हालत देखने पर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे. घटना के बाद परिजनों का भी रो- रो कर बुरा हाल हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और इसके बाद हत्यारे भाई को छापेमारी कर दबोच लिया. घटनास्थल पर अगिआंव बाजार थाना की पुलिस सोमवार की रात को ही पहुंच गयी थी. सुबह में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










