दानापुर में मिले लापता बच्चे

कोइलवर : 29 जुलाई को चांदी थाना क्षेत्र के भदवर से लापता तीनों बच्चे सोनू ,राहुल व मनोज को दानापुर से सकुशल बरामद कर लिया गया. चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव के तीन बच्चे तीन दिन पहले शनिवार से लापता हो गये थे, जिसकी सूचना सोमवार को परिजनों ने चांदी पुलिस को दी थी. […]
कोइलवर : 29 जुलाई को चांदी थाना क्षेत्र के भदवर से लापता तीनों बच्चे सोनू ,राहुल व मनोज को दानापुर से सकुशल बरामद कर लिया गया. चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव के तीन बच्चे तीन दिन पहले शनिवार से लापता हो गये थे, जिसकी सूचना सोमवार को परिजनों ने चांदी पुलिस को दी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर चांदी पुलिस ने तीनों बच्चों को दानापुर से सकुशल बरामद कर लिया.
थानाध्यक्ष जेपी राय ने बताया कि बीते शनिवार को तीनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंचे. इसकी सूचना मिलते ही स्कूल जाकर अन्य साथियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों दोस्त कहीं घूमने जाने की बात कह रहे थे, जिसके बाद स्कूल के अन्य साथी से पूछताछ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










