घर में सोया था युवक, खिड़की से आरोपितों ने मार दी गोली

Published at :01 Aug 2017 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
घर में सोया था युवक, खिड़की से आरोपितों ने मार दी गोली

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवां गांव की है घटना जख्मी पीएमसीएच रेफर छानबीन में जुटी पुलिस आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव में रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक घर में सोया हुआ था. उसी क्रम में घटना को अंजाम दिया गया. जख्मी हालत में […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवां गांव की है घटना

जख्मी पीएमसीएच रेफर छानबीन में जुटी पुलिस
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव में रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक घर में सोया हुआ था. उसी क्रम में घटना को अंजाम दिया गया. जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. गोली लगने से जख्मी युवक अजीत कुमार चौधरी बताया जाता है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है. जख्मी का इलाज पटना में चल रहा है. मुफस्सिल थाना पुलिस जख्मी का बयान लेने पटना पहुंची हुई है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है.
बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात अजीत अपने घर पर सोया हुआ था और कमरे की खिड़की खुली हुई थी. इसी बीच अपराधियों ने खिड़की से ही युवक को गोली मार दी. इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले. आनन-फानन में परिजन देर रात ही युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गोली युवक की जांघ में लगी है. सूत्रों के अनुसार चर्चा यह भी है कि पूर्व से ही घर में विवाद चला आ रहा था. इससे भी घटना को जोड़ कर देखा जा रहा है. हालांकि इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जख्मी का इलाज पटना में चल रहा है. आवेदन आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. घटना को लेकर परिवार सदमे में है. कोई कुछ बताने से परहेज कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन