ऑटो पर गिरा हाइ टेंशन तार, आधा दर्जन झुलसे

Published at :01 Aug 2017 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पर गिरा हाइ टेंशन तार, आधा दर्जन झुलसे

आरा : नगर थाना क्षेत्र के गांगी चौक के समीप एक ऑटो पर हाइ टेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग झुलस गये. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद गांगी इलाके में भगदड़ […]

विज्ञापन

आरा : नगर थाना क्षेत्र के गांगी चौक के समीप एक ऑटो पर हाइ टेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग झुलस गये. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद गांगी इलाके में भगदड़ मच गयी. जानकारी के अनुसार घायलों में सिन्हा गांव निवासी बुटन विंद की पत्नी सुमांती देवी तथा उनके पुत्र लल्लू कुमार विंद, एतवारों देवी, मालती देवी व उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा,

सरिता देवी, बुधिया देवी, पार्वती देवी, अकालो देवी व मनोरमा देवी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी लोग सिन्हा गांव से ऑटो पर सवार होकर ब्रह्मपुर धाम जाने के लिए आरा आ रहे थे, तभी गांगी के समीप उतरने के क्रम में हाइ टेंशन तार टूट कर गिर पड़ा. इससे ऑटो में बैठे सभी यात्री झुलस गये. घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी थी. महिलाओं की चीख- पुकार चारों ओर गूंज रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जुट गयी.

कई नेता से लेकर कई सामाजिक कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गये और घायलों का बेहतर इलाज कराने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन