पंजाब मेल से जीआरपी ने चेन स्नैचर को पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : पंजाब मेल में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर के एक यात्री का आरा रेलवे स्टेशन पर उचक्कों ने चेन छीन ली. शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के जवानों ने उदवंतनगर के असनी गांव के रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा जीआरपी, दानापुर को सौंप दिया. वहीं गिरफ्तार उचक्के को दानापुर की […]
विज्ञापन
आरा : पंजाब मेल में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर के एक यात्री का आरा रेलवे स्टेशन पर उचक्कों ने चेन छीन ली. शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के जवानों ने उदवंतनगर के असनी गांव के रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा जीआरपी, दानापुर को सौंप दिया.
वहीं गिरफ्तार उचक्के को दानापुर की टीम में आरा जीआरपी को सौंप दिया गया . जबकि जीआरपी ने उससे काफी पूछताछ की तथा इस दौरान उसके बताये ठिकानों पर आरा जीआरपी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसमें अभी और उचक्के जीआरपी की गिरफ्त में आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










