आरा स्टेशन पर लगाये जायेंगे 23 सीसीटीवी कैमरे

आरा : निर्भया फंड के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर 23 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. आरा में 20 फिक्स व तीन मूविंग कैमरे लगाये जायेंगे. रेलवे द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. कैमरे के द्वारा लोगों पर नजर रखने के लिए एक […]
आरा : निर्भया फंड के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर 23 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. आरा में 20 फिक्स व तीन मूविंग कैमरे लगाये जायेंगे. रेलवे द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. कैमरे के द्वारा लोगों पर नजर रखने के लिए एक मॉनीटरिंग कक्ष बनाया जायेगा, जहां शिफ्ट के अनुसार आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे. कैमरे लगाये जाने का रेलवे द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके बाद जगह को चिह्नित किया गया है.
जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गयी थी. आरपीएफ ने जगह चिह्नित करने के बाद फाइनल रिपोर्ट डिवीजन आॅफिस को भेज दी है. कैमरे लगने के बाद हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी. ट्रैक पर हुए धमाके के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर काफी चौकस हो गया है. पहले चरण में रेलवे के द्वारा ग्रेड ए 1, ग्रेड ए व ग्रेड बी के स्टेशनों पर कैमरे लगाये जायेंगे. कैमरे की मदद से स्टेशन पर आनेवाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सकेगी. इससे सुरक्षा को ले व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. स्टेशनों की सुरक्षा को ले रेलवे द्वारा दो तरह के कैमरे लगाये जाने की योजना है. इससे ऑनलाइन स्टेशन की निगरानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










