ट्रकों से डीजल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Published at :12 Jul 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रकों से डीजल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

आरा : बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौराहा के समीप से पुलिस ने ट्रक से डीजल निकालते दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से आठ गैलेन में रखे 255 लीटर डीजल, पाइप और एक स्काॅर्पियो गाड़ी को बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपित […]

विज्ञापन

आरा : बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौराहा के समीप से पुलिस ने ट्रक से डीजल निकालते दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से आठ गैलेन में रखे 255 लीटर डीजल, पाइप और एक स्काॅर्पियो गाड़ी को बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपित मध्य प्रदेश राज्य के राजेश जाटव और राजू लोढ़ी बताये जाते हैं.

पुलिस को आशा है कि ये लोग एक रैकेट बनाकर जिले में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इस संबंध में एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात लगभग 3:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग डीजल टैंकलोरी से तेल चुरा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद बिहिया थाना पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच गयी और तेल निकालते दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से चोरी के तेल भी बरामद किये गये.

ये लोग डीजल टैंकलोरी से तेल चुराते हैं. इनका एक बड़ा रैकेट जिले में काम कर रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये लोग लाइन होटल के समीप अपने गाड़ी को टैंकलोरी के समीप खड़ा कर देते हैं और उसमें पाइप लगाकर तेल चुराते हैं. पुलिस पकड़े गये दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और लोकल लाइनर की भी तलाश जारी है. हालांकि कुछ लोगों का नाम सामने आया है.
पूछताछ में बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है.
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही दोनों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन