मामले का समझौता होने पर दोनों पक्षों की होती है विजय : जिला जज

आरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज एके झा के अध्यक्षता में किया गया. इसका उद्घाटन जिला जज एके झा, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सब जज सकलदेव राय, अधीक्षक क्षत्रनील सिंह, बार एसोसिएशन […]
आरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज एके झा के अध्यक्षता में किया गया. इसका उद्घाटन जिला जज एके झा, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सब जज सकलदेव राय, अधीक्षक क्षत्रनील सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह व पीपी नसगेश्वर दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन सब जज प्रणव शंकर ने किया. जिला जज एके झा ने कहा कि सुलह से मामले का निबटारा होता है, तो दोनों पक्ष विजय होते हैं. उन्होंने कहा कि यह जनोत्सव है.
लोक अदालत में छोटे – छोटे झगड़े सुलझ जाते हैं, तो बड़े मामले सुलझ जायेंगे. पुलिस अधीक्षक क्षत्रनिल सिंह ने कहा कि कोई भी मामले दर्ज होते हैं, तो पक्षकार की सारी ऊर्जा इसी में लगा देते हैं. अगर मामले सुलझ जाते हैं, तो उनकी सारी ऊर्जा विकास के कार्यों में लगता है. समारोह को बार एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सब जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सकल देव राय ने किया. समारोह में सीजेएम वीडी राय ,अधिवक्ता विनीता कुमारी, इंदु भूषण तिवारी, रत्नेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










