मथवलिया में बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. बाइक सवार घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला. धक्का लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अधेड़ को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के […]
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. बाइक सवार घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला. धक्का लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अधेड़ को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक मथवलिया गांव निवासी भोला सिंह बताये जाते है.
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और छानबीन शुरू कर दी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपने घर से निकल कर बाहर आ रहा था, तभी अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










