bhagalpur news. एंटी-फ्रॉड व क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन पर कार्यशाला

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 12:51 AM

विज्ञापन

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति व सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी एडीआरआइ के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर स्थित शहर के एक होटल में निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए एंटी-फ्रॉड एवं क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति व सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी एडीआरआइ के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर स्थित शहर के एक होटल में निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए एंटी-फ्रॉड एवं क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें भागलपुर, बांका, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, लखीसराय एवं मुंगेर के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत धोखाधड़ी निरोधक उपायों को मजबूत करना, गुणवत्ता दस्तावेजीकरण को सुदृढ़ करना तथा स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज के अनुपालन को सुनिश्चित करना था. कार्यशाला की शुरुआत डॉ आलोक रंजन, निदेशक ऑपरेशन, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति द्वारा स्वागत भाषण एवं उद्देश्य प्रस्तुति के साथ हुआ. भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमारउपस्थित थे. इसके पश्चात कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे शैलेश चंद्र दिवाकर, प्रशासनिक पदाधिकारी एंटी-फ्रॉड पर मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु आवश्यक कदमों से अवगत कराया. कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में डॉ गुरिंदर रंधावा, कंसल्टेंट एवं डॉ आलोक रंजन द्वारा धोखाधड़ी की रोकथाम, गुणवत्ता दस्तावेजीकरण, केस स्टडीज तथा डॉ नीरज कुमार सिंह, निदेशक हेल्थकेयर, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति व सत्येन्द्र कुमार द्वारा स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज पर प्रोटोकॉल अनुपालन विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन