बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा के बाद खुले पट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा के दौरान गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना और भक्तों की उपस्थिति से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










