बकरीद : ईदगाहों व तीन सौ से अधिक मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

Updated:
विज्ञापन
बकरीद : ईदगाहों व तीन सौ से अधिक मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

बकरीद त्योहार को लेकर गुरुवार सुबह भागलपुर जिले के 300 से अधिक ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गयी.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

बकरीद त्योहार को लेकर गुरुवार सुबह भागलपुर जिले के 300 से अधिक ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. दो पैगंबरों की याद में यह पर्व मनाया गया.

सज्जदानशीन ने पढ़ायी नमाज

खानकाह-ए-शहबाजिया में सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने बकरीद की नमाज पढ़ायी. बरहपुरा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कुदरतउल्लाह, भीखनपुर जामा मस्जिद में कारी नसीम अशरफी ने नमाज पढ़ायी.

बकरीद के नमाज का वक्त

ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज को लेकर बरहपुरा ईदगाह, शाहजंगी ईदगाह मैदान, खानकाह-ए-शहबाजिया, सीटीएस कर्णगढ़ मैदान, शाही मस्जिद खलीफाबाग, पीर दमड़िया मस्जिद उल्टापुल, मस्जिदुउल फुरकान भीखनपुर, मोजाहिदपुर जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद भीखनपुर, मस्जिद यूसुफ भट्टा बरहपुरा, तातारपुर जामा मस्जिद आदि जगहों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे.

कुर्बानी अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने का संदेश : सज्जादानशीन

खानकाह पीर दमड़िया शाह मार्केट के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हजरत इब्राहिम अलैह सलाम व हजरत इस्माइल अलैह सलाम की महान कुर्बानी, आज्ञाकारी, समर्पण व अल्लाह की इच्छा के प्रति पूर्ण निष्ठा की याद दिलाती है. यह पर्व अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने का भी संदेश देता है. अपने भीतर दया, सहानुभूति, त्याग, भाईचारा व मानव सेवा की भावना विकसित करें. गरीबों, अनाथों, विधवाओं व जरूरतमंदों की सहायता कर ईद की खुशियों में उन्हें भी सहभागी बनाये. स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन