bhagalpur news. छह किलो गांजा के साथ स्टेशन परिसर से दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. छह किलो गांजा के साथ स्टेशन परिसर से दो महिला तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया से छह किलो गांजा को भागलपुर के रास्ते दिल्ली ले जा रही नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता की रहने वाली दो महिला तस्कर को भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया से छह किलो गांजा को भागलपुर के रास्ते दिल्ली ले जा रही नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता की रहने वाली दो महिला तस्कर को भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को सुबह को लगभग 11 बजे के करीब जीआरपी के इंस्पेक्टर नसीम अहमद व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी कर दोनों महिला को गिरफ्तार किया गया. दोनों महिला के पास से छह किलो गांजा बरामद किया गया. दोनों तस्कर मंगलवार को इस गांजा के साथ भागलपुर से दिल्ली जाने वाली किसी ट्रेन से जाने वाले थे. गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी. जीआरपी के एएसपी मुनेश्वर चौधरी ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी के बारे में पूरी जानकारी दी. गांजा की कीमत लगभग लगभग दो लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुगनी देवी (उम्र 25 वर्ष), पति संजय मंडल, ग्राम छोटी परबत्ता, थाना इस्माइलपुर व अनीता देवी (उम्र 34 वर्ष), पति जलधार मंडल, वार्ड संख्या 4, छोटी परबत्ता, थाना इस्माइलपुर के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान दोनों के पास से छह हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये गये. पूछताछ में पता चला है कि दोनों महिलाएं गांजा को दिल्ली ले जाने की तैयारी में थी. पुलिस दोनों गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. जीआरपी इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि इस तस्करी का सरगना मनोज मंडल है. दोनों महिला तस्कर को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कुछ दिन पहले भी जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर यात्रियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले मो नाढ़ा मिंया व उसके गिरोह के तीन सदस्यों के छापेमारी कर बड़ी संख्या में असलहा, मोबाइल, आधार कार्ड, सोने- चांदी के गहने सहित कई सामान बरामद किये थे. साथ ही गिरोह के दो सदस्यों की पत्नी को भी पूछताछ के बाद मामले में संलिप्त पाये जाने पर जेल भेज दिया गया था.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन