कन्या राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज कमाई के नए अवसर मिलेंगे या मेहनत का पूरा फल मिलने में होगी देरी?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज 18 मार्च 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए शत्रुओं पर विजय और सफलता पाने का रहने वाला है. आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा, मंगल और बुध की स्थिति आपको प्रतिस्पर्धी बनाएगी.

करियर-बिजनेस: आज नौकरी में आपके प्रदर्शन से विरोधी परास्त होंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है. व्यापार में ऋण लेने या देने के लिए दिन अनुकूल है, पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है. आज व्यावसायिक रिश्तों में गंभीरता और अनुशासन बना रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है, लेकिन पार्टनर का सहयोग आपको संबल देगा. मीन राशि में स्थित शुक्र के प्रभाव से आप अपने पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे और उन्हें समय देंगे. रिश्तों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें.

स्वास्थ्य: आज पुराने रोगों में सुधार होगा और आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय महसूस करेंगे. छठे भाव में स्थित मंगल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचेंगे.

सावधानी: विवादों से दूर रहें और दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं, वरना आप खुद उलझ सकते हैं.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें.
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4


विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola