सिंह राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज आय बढ़ने के संकेत हैं या अनचाहे खर्च बढ़ा सकते हैं चिंता?

Updated at : 18 Mar 2026 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज 18 मार्च 2026 का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपके रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा, बुध और मंगल की स्थिति वैवाहिक सुख को बढ़ाएगी.

करियर-बिजनेस: आज साझेदारी में किया गया व्यापार आपको बड़ा मुनाफा दिला सकता है. नए एग्रीमेंट होंगे. सिंह राशि में मौजूद केतु आपको अंतर्ज्ञान देंगे, जिससे आप कार्यक्षेत्र में सही और सटीक निर्णय लेने में सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है और आपके मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज खुशिया दस्तक देंगी और पार्टनर के साथ तालमेल बहुत ही बेहतरीन रहेगा. दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा तनाव समाप्त होगा और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे. आप पार्टनर को कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आपसी प्रेम और विश्वास और अधिक गहरा होगा.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों में जलन या सिरदर्द की हल्की समस्या परेशान कर सकती है. सप्तम के राहु के प्रभाव से अनियमित दिनचर्या हो सकती है, इसलिए खाने-पीने का समय तय रखें.

सावधानी: आज पार्टनरशिप के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola