Bhagalpur News: मालदा से भागलपुर होते हुए चलेगी ये चार स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 05 Mar 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: मालदा से भागलपुर होते हुए चलेगी ये चार स्पेशल ट्रेनें

होली में अपने घर आने के बाद लौटने वाले लोगों के लिए पूर्व रेलवे के द्वारा मालदा से भागलपुर होते हुए चार ट्रेनें चलाने को लेकर नोटिफिकेशन व तारीख जारी किया है

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

होली में अपने घर आने के बाद लौटने वाले लोगों के लिए पूर्व रेलवे के द्वारा मालदा से भागलपुर होते हुए चार ट्रेनें चलाने को लेकर नोटिफिकेशन व तारीख जारी किया है. यह ट्रेन 03417 मालदा टाउन- उधना होली स्पेशल 16 व 22 मार्च 2025 (दो ट्रिप) को मालदा टाउन से 12:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 00:45 बजे उधना पहुंचेगी. फिर यही ट्रेन 03418 उधना-मालदा टाउन होली स्पेशल 18 व 24 मार्च (दो ट्रिप) को उधना से 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 02:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर व अभयपुर स्टेशनों सहित 28 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

19 स्टेशनों पर होगा आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन का ठहराव

वहीं 03425 मालदा टाउन- पुणे होली स्पेशल 21 मार्च 2025 (एक ट्रिप) को मालदा टाउन से 17:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 11:35 बजे पुणे पहुंचेगी. 03426 पुणे-मालदा टाउन होली स्पेशल 23 मार्च 2025 (एक ट्रिप) को पुणे से 22:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 16:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. 03435 मालदा टाउन- आनंद विहार (टी) होली स्पेशल 17 मार्च 2025 (1 ट्रिप) को मालदा टाउन से 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. 03436 आनंद विहार टर्मिनल – मालदा टाउन होली स्पेशल 18 मार्च 2025 (1 ट्रिप) को आनंद विहार टर्मिनल से 15:45 बजे रवाना होगी. अगले दिन 23:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगा. यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों सहित 19 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी सुविधाएं उपलब्ध होगी.

मालदा टाउन-दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 15 व 16 मार्च को जायेगी

वहीं 03413 मालदा टाउन- दिल्ली होली स्पेशल 15 व 16 मार्च (2 ट्रिप) को मालदा टाउन से 07:00 बजे रवाना होगी व अगले दिन 10:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 03414 दिल्ली – मालदा टाउन होली स्पेशल 16 व 19 मार्च (2 ट्रिप) को दिल्ली से 13:35 बजे रवाना होगी व अगले दिन 17:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों सहित 27 स्टेशनों पर रुकेगी. स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग की तिथि शीघ्र ही जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन