Bhagalpur news छह दिन पूर्व गुम हुई महिला का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 07 Apr 2026 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news छह दिन पूर्व गुम हुई महिला का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

महेशखोर गांव की उषा देवी (55) पति दिनेश शर्मा के गुम होने के छह दिन बाद अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव से कुछ ही दूरी पर बहियार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है

विज्ञापन

सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र स्थिति महेशखोर गांव की उषा देवी (55) पति दिनेश शर्मा के गुम होने के छह दिन बाद अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव से कुछ ही दूरी पर बहियार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है. शव देख पता चल रहा है कि महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ. शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव से घटना स्थल पर कई गांवों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा. सूचना पर अमडंडा और सनोखर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. सनोखर थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि शव को जब्त कर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. परिजनों का कहना है कि एक अप्रैल के दिन महिला अपना खेत देखने बहियार गयी थी. शाम होने पर उसकी काफी खोजबीन हुई, लेकिन नहीं मिली. सूचना सनोखर थाना के पदाधिकारी को लिखित दी गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार को खेत में मजदूरी करने गये किसानों को बदबू मिलने पर झाड़ी में देखा तो क्षत-विक्षत अवस्था में उषा देवी का शव पड़ा था. परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है.

दियारा क्षेत्र में लाश मिलने के बाद जांच में पहुंची डाॅग स्क्वायड की टीम

पीरपैंती बाखरपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दियारा के सोनू टोला से एक किशोरी की लाश रविवार देर शाम बरामद हुई थी. आज मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की. हालांकि टीम को कोई विशेष सफलता नहीं मिली. कहलगांव एसडीपीओ 2 पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही खुलासा किया जायेगा. वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों ने खेद व्यक्त किया. कुशवाहा साहित्य मंच के संस्थापक हरे राम निराला ने कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन