bhagalpur news. कर्ज से परेशान टोटो चालक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 06 Apr 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कर्ज से परेशान टोटो चालक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

बरारी थाना क्षेत्र के पीपलीधाम मोहल्ले में कर्ज से परेशान टोटो चालक बिट्टू कुमार (30) ने रविवार देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के पीपलीधाम मोहल्ले में कर्ज से परेशान टोटो चालक बिट्टू कुमार (30) ने रविवार देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही बिट्टू के शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी जान चली गयी थी. सूचना पर पहुंची बरारी थाने की पुलिस ने छानबीन की है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से भी साक्ष्यों को एकत्रित कराया गया है. सोमवार को बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. भाई रंजन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष बिट्टू की टोटो चोरी हो गयी थी. टोटो चोरी होने की सूचना पुलिस को भी दी गयी थी. इस घटना के बाद वह पूरी तरह से बेरोजगार हो गया. उसके पास नया टोटो खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए उसने ऋण लेकर टोटो की खरीदी थी. वह मासिक रूप से किस्त भी समय पर दे रहा था, लेकिन कर्ज के बोझ के कारण वह धीरे धीरे डिप्रेशन में जाने लगा. परिजनों ने बताया कि दो माह से बिट्टू इतने प्रेशर में था कि वह ठीक से खाना भी नहीं खाता था. पत्नी मेघा कुमारी ने बताया कि रात्रि में सब कुछ सामान्य था. बिट्टू को उसने खाना दिया. खाना खा कर वह छत वाले कमरे में सोने चला गया. उसे बोलते गया कि तुम भी आ जाना. पत्नी ने बताया कि वह काम समाप्त करके ऊपर गयी तो बिट्टू कमरे के कोने में रखे टेबल पर था और वह बांस के सहारे गाय बांधने वाली रस्सी के फंदे से लटक रहा था. फिर हल्ला किये जाने के बाद अन्य परिजन भी मौके पर आ गये. पुलिस को सूचना दी गयी. बिट्टू के शव को नीचे उतारा गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद बिट्टू को मृत घोषित कर दिया. बिट्टू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. एक पुत्री और एक पुत्र की जिम्मेदारी उस पर थी. बिट्टू की मौत के बाद पिता बुलू यादव, मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. सोमवार को ही बिट्टू के शव का दाह संस्कार बरारी गंगा घाट पर किया गया.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन