bhagalpur news. मायागंज अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार मांगने का मरीज ने लगाया आरोप

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में नाथनगर बैजलपुर अंतर्गत कुरपट की माला देवी से हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की गयी.
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में नाथनगर बैजलपुर अंतर्गत कुरपट की माला देवी से हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की गयी. मरीज माला देवी ने इसकी शिकायत की है. राजद नेता सह नाथनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन ने मामले की जानकारी मिलते ही मायागंज अस्पताल के अधीक्षक को शिकायत की. दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. एक सप्ताह के अंदर ही नवगछिया क्षेत्र के एक मरीज को स्ट्रेचर पर पहुंचाने का पैसा लिया गया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. सोमवार को दरअसल आर्थिक रूप से पिछड़े मरीज व परिजनों ने सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी राशि की मांग करने पर शक करते हुए राजद नेता को अवगत कराया. परिजनों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 40 हजार रुपये की डिमांड की गयी है. फिर पीड़ित मरीज व परिजनों से राजद नेता जेड हसन ने मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. इसी क्रम में हड्डी रोग विभाग के एचओडी से बात कर मरीज को दूसरे यूनिट में भर्ती कराया, ताकि इलाज में किसी तरह दिक्कत नहीं हो. फिर जेड हसन व पीड़ित मरीज के परिजनों ने दोषी आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि गरीबों का इलाज के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसे लेकर जिला प्रशासन से मुख्यालय तक आवाज उठायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










