Bhagalpur news सोनूडीह सतजोरी पंचायत बनी चैंपियन, 30 रन से जीता मैच

राहुल यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को सोनूडीह सतजोरी पंचायत और जिच्छो पंचायत के बीच खेला गया.
गोराडीह गंगटी गांव में आयोजित राहुल यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को सोनूडीह सतजोरी पंचायत और जिच्छो पंचायत के बीच खेला गया. सोनूडीह सतजोरी पंचायत ने शानदार प्रदर्शन कर 30 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. टॉस जीत कर जिच्छो पंचायत के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और सोनूडीह सतजोरी पंचायत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनूडीह सतजोरी पंचायत की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 161 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिच्छो पंचायत की टीम निर्धारित ओवरों में 131 रन ही बना सकी और मैच 30 रनों से हार गयी. शानदार प्रदर्शन के लिए सोनूडीह सतजोरी पंचायत के खिलाड़ी सौरभ कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने के लिए अमित कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मैच के दौरान स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ रही.
क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सर्वोदय मैदान में खेला गया
नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आज नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सर्वोदय मैदान बिहपुर में आयोजित किया गया. फाइनल मुकाबला बिहपुर व नारायणपुर के बीच खेला गया. नारायणपुर ने बिहपुर को चार विकेट से हरा कर फाइनल का विजेता बना. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, महंत नवल किशोर दास, अवनीश कुमार, रोहित आनंद शुक्ला, नवीन शर्मा, उतम कुमार, कुणाल कुमार, विवेक कुमार, मुजफ्फर अहमद, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक घनश्याम प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष मो इजहार अली, सचिव राजेश कुमार राजू, संयुक्त सचिव मो इबरार आलम, अमित आजाद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पहले खेलते हुए बिहपुर की टीम 159 रन बनायी. नारायणपुर टीम 160 रन बना कर मैच को जीत लिया. मैच के अंपायर मो सोहेल, मनोज, मार्शल स्कोरर सोनू कुमार एवं कॉमेंटेटर अरविंद यादव थे. मैच को सफल बनाने में बैजनाथ झा, मो सबरार, रहबर खान लगे रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




