BHAGALPUR : साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को भागलपुर पुलिस ने लौटाये 6.15 लाख रुपये

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :10 May 2026 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
BHAGALPUR : साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को भागलपुर पुलिस ने लौटाये 6.15 लाख रुपये

साइबर अपराध के मामलों में भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता को बड़ी राहत दिलायी है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

साइबर अपराध के मामलों में भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता को बड़ी राहत दिलायी है. साइबर थाना भागलपुर की पहल पर साइबर ठगी के मामले में फंसी राशि में से 6,15,828.30 रुपये वास्तविक धारक को वापस कराये गये हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने धोखाधड़ी से रुपये निकासी को लेकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक खातों को ट्रैक करते हुए राशि होल्ड करायी. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता को 6.15 लाख रुपये वापस दिलाये गये. भागलपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि बचायी जा सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन