BHAGALPUR : सुलतानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद का नमामि गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़े लाेग

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : सुलतानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद का नमामि गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़े लाेग

सुलतानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की 11दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को पटना में मौत हो गई.रविवार सुबह अंतिम यात्रा सुलतानगंज बाजार स्थित पैतृक आवास से निकल कर चौंक बाजार होते हुए सुलतानगंज के नमामि गंगा घाट स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार गंगा घाट पर हुआ.

विज्ञापन

सुलतानगंज, भागलपुर से शुभांकर की रिपोर्ट :

सुलतानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की 11दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को पटना में मौत हो गई.रविवार सुबह अंतिम यात्रा सुलतानगंज बाजार स्थित पैतृक आवास से निकल कर चौंक बाजार होते हुए सुलतानगंज के नमामि गंगा घाट स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार गंगा घाट पर हुआ.सुबह से ही उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी थी. जैसे ही पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए बाहर निकाल गया, माहौल गमगीन हो उठा.लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई देने पहुंचा था. अंतिम यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और आम लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.सबसे पहले उनका पार्थिव शरीर उनके आवास के पास, चौक बाजार स्थित मिठाई दुकान, सब्जी मंडी बाज़ार दुकान पर ले जाया गया, जहां लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कंधा देकर अंतिम यात्रा को आगे बढ़ाया. यात्रा के दौरान ”राजकुमार गुड्डू अमर रहे” और ”भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा.अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.कई लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर नम आंखों से अंतिम दर्शन करते नजर आए.विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी.सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मुख्य पार्षद के 10 वर्षीय बड़े पुत्र राजवीर कुमार ने मुखाग्नि दिया. मौके पर जन प्रतिनिधि, कार्यालय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और काफी संख्या में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन