भागलपुर में अवैध हथियारों के साथ युवक का वीडियो वायरल, SP बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

भागलपुर के गोपालपुर से वायरल वीडियों की तस्वीर
Bhagalpur News:भागलपुर के नवगछिया में एक युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चिंता फैल गई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
गोपालपुर(भागलपुर) से रिपोर्ट
Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर कई अवैध हथियार और आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस के साथ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत भी देखी जा रही है.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गोपालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव निवासी शंकरी यादव का पुत्र बिट्टू कुमार यादव बताया जा रहा है.
वीडियो में युवक कथित रूप से कई अवैध हथियार और आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस के साथ नजर आ रहा है. हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में बढ़ी चिंता
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. इसके बाद इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
स्थानीय स्तर पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस लोगों से अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं करने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील कर रही है.हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
एसपी ने क्या कहा
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है.
उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह वीडियो सही पाया जाता है और उसमें दिखाई गई सामग्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Bhagalpur News: जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच में जुटी हुई है.
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो कब बनाया गया, उसमें दिखाई गई वस्तुएं वास्तविक हैं या नहीं और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कौन-कौन सी कानूनी धाराएं लागू होंगी.
प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










