भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी की कीमत थोड़ी नरमी, तेलहन में तेजी, दाल और अनाज के दाम स्थिर

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur Mandi: भागलपुर मंडी में सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि दलहन व तेलहन की कीमतों में तेजी देखी गई है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में शादियों के सीजन के चलते कीमतों में और बदलाव संभव है।

विज्ञापन

Bhagalpur Mandi: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में इस समय अधिकांश खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि कुछ दलहन और खाद्य तेलों में तेजी देखने को मिल रही है. दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. गुरुवार को सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी में थोड़ी नरमी आई. फिलहाल शुक्रवार से सोमवार तक दोनों धातुओं के भाव स्थिर बने हुए हैं.

सोना-चांदी अब भी रिकॉर्ड स्तर पर

भागलपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का भाव भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. फिलहाल चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.

बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में फिर बदलाव संभव है.

दाल और अनाज के दाम फिलहाल स्थिर

भागलपुर की मंडियों में अधिकांश दालों और अनाज की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.

चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है. अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच उपलब्ध है. मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम और कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है.

आटा का खुदरा भाव लगभग 35 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है.

कतरनी चावल की मांग बरकरार

भागलपुर की प्रसिद्ध कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता के अनुसार 80 रुपये से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है.

वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है, जो सामान्य उपभोक्ताओं के लिए सबसे किफायती विकल्प बना हुआ है.

कतरनी चूड़ा भी बाजार में 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है.

इसके अलावा 50 किलोग्राम पैक चीनी का थोक भाव बढ़कर 2380 रुपये पहुंच गया है, जो पहले 2350 रुपये था.

Bhagalpur Mandi: खाद्य तेलों में दिख रही तेजी

भागलपुर मंडी में खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

15 लीटर का मंगल तेल का डिब्बा, जो तीन महीने पहले 2475 रुपये में मिल रहा था, अब बढ़कर 2800 रुपये तक पहुंच गया है.

रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले दो महीनों से 13 लीटर के डिब्बे पर 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है.

वहीं 15 किलोग्राम भोजन वनस्पति जार का भाव 2160 रुपये है.

आने वाले दिनों में और बदल सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर हैं, लेकिन शादी-ब्याह के मौसम और बाजार में मांग बढ़ने के साथ कीमतों में बदलाव संभव है.

व्यापारियों का मानना है कि यदि मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ता है तो कुछ विशेष उत्पादों की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है.

इसलिए जिन लोगों को सोना-चांदी या अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करनी है, उन्हें बाजार के ताजा भाव पर लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन