BHAGALPUR : लंच घाट से यूट्यूब क्रिएटर पुलिस हिरासत में, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : लंच घाट से यूट्यूब क्रिएटर पुलिस हिरासत में, वीडियो वायरल

बरारी थाना क्षेत्र के लंच घाट पर वीडियो बनाने के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक यूट्यूब क्रिएटर को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

बरारी थाना क्षेत्र के लंच घाट पर वीडियो बनाने के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक यूट्यूब क्रिएटर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना शनिवार शाम की बतायी जा रही है. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने क्रिएटर को अपने साथ थाना ले गयी. इस संदर्भ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि संबंधित क्रिएटर वीडियो शूटिंग के दौरान आपत्तिजनक वक्तव्य दे रहा था. वायरल वीडियो में क्रिएटर खुद यह कहते हुए दिख रहा है कि उसने कुछ भी गलत या उल्टा-पुल्टा नहीं बोला है. हिरासत में लिया गया युवक बरारी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन