BHAGALPUR : कहलगांव–तीनटंगा फेरी घाट पर बढ़ा दबाव, यात्रियों की उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : कहलगांव–तीनटंगा फेरी घाट पर बढ़ा दबाव, यात्रियों की उमड़ रही भीड़

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन ठप हो जाने के बाद कहलगांव–तीनटंगा फेरी घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

कहलगांव, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन ठप हो जाने के बाद कहलगांव–तीनटंगा फेरी घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सेतु बंद रहने के कारण कहलगांव से गंगा पार नवगछिया आने-जाने के लिए फेरी सेवा ही सबसे नजदीकी और प्रमुख विकल्प बचा है. इसके चलते घाट पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. रविवार को भी सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार, व्यापारी, तथा आम यात्री गंगा पार करने के लिए घाट पहुंचने लगे. यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा

घाट पर नावों में चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी जैसी स्थिति

यात्रियों ने बताया कि पुल बंद होने के कारण उन्हें मजबूरी में फेरी सेवा का सहारा लेना पड़ रहा है

हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या के मुकाबले नावों की संख्या कम पड़ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय घाट पर अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फेरी संचालक अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से क्षमता से ज्यादा यात्रियों और बाइक को नावों पर लादकर गंगा पार करा रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है. लोगों ने प्रशासन से घाट पर अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने, सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन